बैडमिंटन : इंडिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी अत्री-रेड्डी की जोड़ी

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। भारत के मनु अत्री और बी.सुमीथ रेड्डी की जोड़ी यहां जारी योनेक्स सनराइज इंडिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

भारतीय जोड़ी को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम के के.डी. जाधव इनडोर हॉल में जारी टूर्नामेंट में इंडोनेशिया के रिकी सुवार्दी और अंगा प्रणामा की जोड़ी ने सीधे गेमों में 21-12, 21-17 से हराया।

इंडोनेशियाई जोड़ी को यह मुकाबला जीतने में केवल 26 मिनट का समय लगा।

फाइनल में इंडोनेशिया की जोड़ी का सामना चीनी ताइपे की ली यांग और वांग की जोड़ी से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493