फरवरी में प्रमुख औद्योगिक उत्पादन दर घटकर 2.1 फीसदी रही

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। देश के औद्योगिक उत्पादन में फरवरी में सुस्ती बनी रही।

वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी प्रमुख औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों के अनुसार, इस साल फरवरी में आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पाद की वृद्धि दर पिछल साल की समान अवधि के मुकाबले घटकर 2.1 फीसदी रह गई।

पिछले साल फरवरी में आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादों में 5.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।

हालांकि क्रमिक आधार पर आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (ईसीआई) में इस साल के जनवरी महीने के मुकाबले थोड़ी बढ़त दर्ज की गई। जनवरी में औद्योगिक उत्पादन दर 1.5 फीसदी थी।

प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के सूचकांक में 40.27 फीसदी भार औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों का होता है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “फरवरी 2019 में आठ प्रमुख उद्योगों के सम्मिलित सूचकांक में फरवरी 2018 के मुकाबले 2.1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और 2018-19 के अप्रैल से लेकर फरवरी तक की अवधि के दौरान संचयी वृद्धि दर 4.3 फीसदी रही।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493