मिग जैगर कथित तौर पर दिल की सर्जरी के लिए तैयार

न्यूयॉर्क, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। के ऐसी खबरें आ रही हैं रोलिंग स्टोन्स बैंड के गायक मिग जैगर का टूर रद्द होने की वजह स्वास्थ्य संबंध समस्या है और उन्हें दिल की सर्जरी कराने की जरूरत है।

वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ ने बताया कि वेबसाइट ‘ड्रज रिपोर्ट’ के मुताबिक, पूरी तरह से ठीक होने की उम्मीद के साथ जैगर हॉर्ट वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए तैयार हैं जिसके बाद वह इन गर्मियों में जल्द से जल्द फिर से टूर शुरू कर सकेंगे।

रोलिंग स्टोन्स ने बताया कि इसने ड्रज द्वारा पब्लिश रिपोर्ट की पुष्टि की थी।

प्रशंसकों के बीच गायक के स्वास्थ्य की गंभीरता को लेकर सवाल बढ़ रहे हैं हालांकि जैगर सप्ताहांत में मियामी बीच पर बेटे के साथ खेलते हुए कैमरों में कैद हो गए।

‘पेज सिक्स’ के मुताबिक, जैगर के दिल में स्टेंट लगना है।

एक सूत्र के हवाले से कहा, “आप हफ्तों के भीतर काम पर वापस आ सकते हैं। लेकिन, ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि दौरे के लिए स्वास्थ्य जांच बीमा में शामिल है, शायद वे सावधानी बरत रहे हैं।”

गिटारवादक कीथ रिचर्डस ने पिछले सप्ताह दौरे के स्थगित होने की घोषणा के बाद ट्वीट किया था, “सभी के लिए एक बड़ी निराशा है, लेकिन चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है और हम जल्द ही आपसे मिलेंगे।”

उन्होंने कहा था, “मिक, हम हमेशा आपके साथ हैं।”

जैगर ने भी एक बयान में कहा था कि टूर स्थगित कर प्रशंसकों को निराश करने का उन्हें अफसोस हैं लेकिन स्टेज पर वापसी के लिए वह पूरी मेहनत करेंगे।

नॉर्थ अमेरिकन स्टेडियम टूर जो स्थगित हो गया वह 20 अप्रैल से 29 जुलाई तक चलने के लिए निर्धारित था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493