अमेरिकी रैपर निप्से हल की श्रद्धांजलि सभा में भगदड़ के कारण कई लोग घायल

लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत अमेरिकी रैपर निप्से हसल के लिए आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा के दौरान कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादातर लोग वहां भगदड़ मचने की वजह से घायल हुए।

सीएनएन ने लॉस एंजेलिस पुलिस विभाग (एलएपीडी) के एक ट्वीट के हवाले से कहा, “निप्से हसल की श्रद्धांजलि सभा में हमारे कर्मचारी मौके पर हैं और वहां मौजूद सभी लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।”

इसके अनुसार, “मौके पर फायरिंग होने की खबरें सच नहीं लग रही। पुलिस को जनता से दिवंगत रैपर के श्रद्धांजलि स्थल के आस-पास के क्षेत्र को खाली करने के लिए कहना पड़ा। रैपर की रविवार दोपहर उनके हाइड पार्क स्टोर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।”

एलएपीडी ने कहा, “भगदड़ में हम भी घायल हो गए और वहां कानून व्यवस्था लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493