महिला फुटबाल : ओलम्पिक क्वालीफायर-2 में इंडोनेशिया से भिड़ेगा भारत

मांडले (इंडोनेशिया), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला फुटबाल टीम एएफसी ओलम्पिक क्वालीफायर के दूसरे राउंड में बुधवार को यहां इंडोनेशिया के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी।

भारतीय महिला फुटबाल टीम की कोच मेयमोल रॉकी ने मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी टीम इस मुकाबले के लिए मानसिक रूप से तैयार है।

मेयमोल ने कहा, “हम इससे पहले जनवरी में इंडोनेशिया के खिलाफ दो दोस्ताना मैच खेल चुके हैं। इंडोनेशिया ने दिखा दिया है कि वे मजबूत टीमों को भी कड़ी टक्कर दे सकते हैं।”

भारतीय टीम ने म्यांमार आने से पहले 14 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें से दो इंडोनेशिया के खिलाफ भी है और भारतीय टीम ने दोनों मैचों में इंडोनेशिया को क्रमश : 3-0 से और 2-0 से हराया था।

कोच ने कहा, “हमने दो मैच जीते थे और इससे हम मानसिक रूप से मजबूत हैं। हालांकि हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते हैं। हमारा मानना है कि उन्हें इस बार भी हराएंगे। कल का मुकाबला हमारे लिए मनोवैज्ञानिक टेस्ट होगा। इसके लिए हमें मानसिक रूप से मजबूत और आक्रामक होने की जरूरत है।”

उन्होंने कहा, “टीम एक जीत के साथ ओलंपिक क्वालीफायर राउंड-2 की शुरुआत करना चाहेगी और हम ऐसा करते हैं। पहले मैच में एक जीत से हम ओलम्पिक क्वालीफायर के लिए अच्छी स्थिति में पहुंच सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493