बैडमिंटन : मलेशिया ओपन के पहले दिन भारत को निराशा (लीड-1)

कुआलालम्पुर (मलेशिया), 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दिन मंगलवार को भारत को निराशा हाथ लगी। एकल और युगल दौर में भारतीय खिलाड़ियों को हार का सामना करना पड़ा।

टूर्नामेंट के पुरुष एकल के पहले दौर में समीर वर्मा को चीन के शि युकी के हाथों हार झेलनी पड़ी।

दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी युकी ने तीन गेमों तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में समीर को 22-20, 21-23, 21-12 से मात दी। चीनी खिलाड़ी ने एक घंटे पांच मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

युकी ने इस जीत के साथ ही समीर के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-1 का कर लिया है। युकी ने पिछले साल दिसंबर में विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में भी समीर को हराया था।

मिश्रित युगल में प्रणव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी ने आयरलैंड के सैम मैगी और चोले मैगी को 41 मिनट में 22-20 24-22 से पराजित किया।

महिला युगल में कोरिया की बेएक हा ना और किम हेय रिन की जोड़ी ने अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को 22-20, 17-21, 22-20 से मात दी। कोरियाई जोड़ी ने एक घंटे एक मिनट में यह मुकाबला जीता।

टूर्नामेंट के दूसरे दिन बुधवार को एच एस प्रणॉय, पीवी सिंधु, सायना नेहवाल और किदाम्बी श्रीकांत अपने-अपने वर्ग के मुकाबले में चुनौती पेश करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493