साकिब सलीम ने मां के लिए लिखा भावुक नोट

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम का कहना है कि उन्हें स्वतंत्र बनने में मदद करने और दुनिया का सामना करने के लिए तैयार करने के लिए वह अपनी मां के शुक्रगुजार हैं।

साकिब ने एक भावुक नोट में बताया कि कैसे वह मां के बिना शर्त समर्थन के लिए उनके शुक्रगुजार हैं।

उन्होंने कहा, “मां, आप केवल मेरी मौजूदगी का ही कारण नहीं हैं बल्कि आपने मुझे आत्म-जागरूक, स्वतंत्र और दुनिया का सही तरीके से सामना करने के लिए तैयार किया है।”

साकिब ने कहा, “मैं आपका बेहद शुक्रगुजार हूं और मुझे बड़ा करने व आज जो भी मैं हूं, मुझे बनाने के लिए आपके बिना शर्त प्यार व समर्थन की सराहना करता हूं। आपके बिना मैं कुछ नहीं मां।”

जूम स्टूडियोज के शो ‘मॉम एंड को’ शो से प्रभावित होने के बाद साकिब ने यह पत्र लिखा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493