चेन्नई हारी मैच, धोनी ने जीता दिल

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स को भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में बुधवार को यहां हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी दरियादिली से सभी का दिल जीत लिया।

मुंबई में मैच खत्म होने के बाद आईपीएल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा कि जिसमें धोनी को वानखेड़े स्टेडियम के ड्रेसिंग रूप में नीचे उतरकर एक बूढ़ी महिला से मिलते हुए देखा गया।

महिला के पास एक पोस्टर भी था जिसमें लिखा हुआ था, “मैं यहां सिर्फ धोनी के लिए हूं।”

चेन्नई के कप्तान उनसे मिले और उनके साथ सेल्फी भी ली। इसके अलावा, उन्होंने महिला के साथ मौजूद छोटी लड़की के पास मौजूद चेन्नई की आधिकारिक जर्सी पर साइन भी किया।

इससे पहले, मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 37 रनों से शिकस्त दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493