उदयपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता इरफान खान जिन्होंने पिछले साल न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चलने के बाद इसके इलाज के लिए काम से ब्रेक ले लिया था, वे अब सेट पर लौट आए हैं। उन्होंने यहां शुक्रवार को ‘अंग्रेजी मीडियम’ की शूटिंग शुरू कर दी।

इरफान के इस फिल्म की शूटिंग करने की खबरें इस सप्ताह की शुरुआत में उस समय सामने आईं जब उन्हें मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया था। यह 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल है।
निर्माता दिनेश विजान ने शुक्रवार को एक तस्वीर जारी की जिससे इरफान के काम पर लौटने की पुष्टि हो गई।
तस्वीर में विजान, निर्देशक होमी अदजानिया, अभिनेता दीपक डोबरियाल, सिनेमेटोग्राफर अनिल मेहता और इरफान साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं।
मार्च 2018 में इरफान ने अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी थी और कहा था कि वह इलाज कराने के लिए लंदन जा रहे हैं। वह इस साल फरवरी में भारत लौटे थे।
dharmpath.com dharmpath