आईपीएल-12 : हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

हैदराबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने शनिवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

हैदराबाद ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

मुंबई ने टीम में दो बदलाव किए हैं। युवराज सिंह की जगह इशान किशन और लासिथ मलिंगा की जगह अल्जारी जोसेफ को अंतिम एकादश में शामिल किया है।

टीमें :

हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, मोहम्मद नबी, विजय शंकर, यूसुफ पठान, राशिद खान, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल।

मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, राहुल चाहर, जेसन बेहरनडॉर्फ, अल्जारी जोसेफ और जसप्रीत बुमराह।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493