एफए कप : मैनचेस्टर सिटी ने फाइनल में जगह बनाई

लंदन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की मौजूदा चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी ने गेब्रियल जेसुस के एकमात्र गोल की बदौलत शनिवार को यहां एफए कप के सेमीफाइनल में ब्राइटन एंड होव अल्बियन को 1-0 से पराजित किया।

इस अहम जीत ने 2018-19 सीजन में सिटी की चार ट्रॉफी जीतने की उम्मीद को जिंदा रखा है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के फाइनल में सिटी का सामना वॉटफर्ड या वॉल्वरहैम्प्टन वांडर्स से होगा।

वेम्बली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सिटी की शुरुआत दमदार रही। चौथे मिनट में सिटी ने अटैक किया और मिडफील्ड केविन डे ब्रूयन ने दाईं छोर से 18 गज के बॉक्स में पास दिया जिस पर गोल करते हुए जेसुस ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

पहला हाफ समाप्त होने से पहले सिटी के काइल वॉकर मैदान से जाने के करीब थे, लेकिन वीएआर की मदद लेने के बाद रैफरी ने उन्हें रेड कार्ड नहीं दिया।

सिटी ने पूरे मैच में 70 प्रतिशत बॉल पोजशन रखा और दूसरे हाफ में कोई बड़ी गलती नहीं की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493