आईपीएल-12 : राजस्थान ने कोलकाता को दिया 140 रन का लक्ष्य (लीड-1)

जयपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टीव स्मिथ (नाबाद 73) के अर्धशतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स की टीम यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 21वें मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत खराब और धीमी रही। टीम ने पांच रन के स्कोर पर ही कप्तान अजिंक्य रहाणे (5) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद स्मिथ और जोस बटलर (37) ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े।

बटलर ने 34 गेंदों की पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। राजस्थान को तीसरा झटका 105 के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी (6) के रूप में लगा। स्मिथ ने त्रिपाठी के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 28 रन जोड़े।

स्मिथ ने बेन स्टोक्स (नाबाद सात) के साथ चौथे विकेट के लिए 34 रन की अविजित साझेदारी कर राजस्थान को तीन विकेट पर 139 रन के स्कोर तक पहुंचाया। स्टोक्स ने सात रन बनाने के लिए 14 गेंदों का सहारा लिया।

स्मिथ ने 59 गेंदों की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। मेजबान टीम अंतिम चार ओवर में 33 रन ही जोड़ पाई।

कोलकाता की ओर से आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे हैरी गुर्ने ने 25 रन पर दो विकेट और प्रसिद्ध कृष्णा ने 35 रन पर एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493