कीथ अर्बन ने जीता अवार्ड, ‘बेबी गर्ल’ किडमैन को दिया धन्यवाद

लास वेगास, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक कीथ अर्बन ने एसीएम एंटरटेनर ऑफ द ईयर का अवार्ड जीतने के बाद अपनी ‘बेबी गर्ल’ निकोल किडमैन और बेटियों को शुक्रिया अदा किया।

पीपल डॉट कॉम की रपट के अनुसार, रविवार को ऐरेना के एमजीएम में आयोजित 54वें एकेडमिक ऑफ कंट्री म्यूजिक अवार्ड की दौड़ में लुक ब्रायन, केनी चेशनी, क्रिस स्टेपलेटन और जेसन एल्डेन शामिल थे, जिसमें कीथ ने बाजी मारी।

जैसे ही यह आस्ट्रेलियाई गायक मंच पर पहुंचा, दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान गायक ने बीवी और अभिनेत्री निलोक किडमैन का अभिभाषण में शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ‘बहुत बहुत धन्यवाद। ‘बेबी गर्ल’ मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं’। इस दौरान किडमैन उनकी तरफ प्यार भरी नजरों से देख रही थीं।

अर्बन ने कहा, “मेरी टीम, आप सभी को धन्यवाद। मेरे प्रशंसकों आप सभी शानदार हैं। आपको नहीं पता कि आप मेरे लिए क्या हैं।” अर्बन ने अपनी बेटियों संडे रोज (10), और फैथ मार्गरेट (8) को भी धन्यवाद दिया।

51 वर्षीय अर्बन को पहली बार यह खिताब हासिल हुआ है। 2005 से अबतक वह नौ बार इस अवार्ड के लिए नामांकित हो चुके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493