विश्व कप के बाद मेरा करियर थम सा गया है : जीसस

रियो डी जनेरियो, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील और ईपीएल क्लब मैनचेस्टर सिटी के स्ट्राइकर गेब्रियल जीसस ने स्वीकार किया है कि विश्व कप के बाद उनका करियर ‘थम’ सा गया है।

जीसस ने हालांकि यह भी कहा कि वह फिर से आत्मविश्वास जुटाने और अपने पुराने फार्म में लौटने का प्रयास कर रहे हैं।

रूस में बीते साल हुए विश्व कप में जीसस एक भी गोल नहीं कर सके थे। वह ब्राजील के लिए सभी पांच मैचों में सेंटर फारवर्ड के तौर पर खेले थे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 21 साल के जीसस ने इसके बाद मैनचेस्टर सिटी में अपना नियमित स्थान खो दिया था और क्लब के लिए 33 मैचो में 12 गोल ही कर पाए हैं। इनमें से कई मैचोंे मे वह स्थानापन्न के तौर पर खेले।

दूसरी ओर, अर्जेंटीना के सर्गियो एग्वेरो ने अपनी चमक दिखाते हुए 35 मैचों में 25 गोल किए हैं।

ब्राजील के ग्लोबो इस्पोर्टे ने जीसस के हवाले से लिखा है, “मैंने अपने परिवार और दोस्तों से काफी बात की। मैंने अपने करियर और जीवन में काफी अच्छा समय देखा है। सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन अचानक से थम गया। मैं 21 साल का हूं। मुझे घबराने की जरूरत नहीं। मैं क्लब और राष्ट्रीय टीम में खोया हुआ गौरव हासिल करने के लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं। मैं सीजन के अंतिम पड़ाव में अपने साथियों को सफलता हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493