बैडमिंटन : कश्यप और मुग्धा सिंगापुर ओपन के मुख्य ड्रॉ में

सिंगापुर, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप और मुग्धा अग्रे ने मंगलवार को यहां जारी अपने-अपने एकल क्वालीफिकेशन मुकाबले जीतकर सिंगापुर ओपन के मुख्य ड्रॉ में पहुंच गए।

कश्यप ने क्वालीफिकेशन के पहले राउंड में मलेशिया के चीएम जुन वेई को 54 मिनट तक चले मुकाबले में 21-5, 14-21, 21-17 से मात दी। वर्ल्ड नंबर-42 कश्यप ने इस जीत के साथ ही वेई के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-1 का कर लिया है।

कश्यप ने अपने दूसरे राउंड में जापान के जापान के यू इगाराशि को 59 मिनट तक चले मुकाबले में 15-21, 21-16, 22-20 से मात दी। कश्यप ने वर्ल्ड नंबर-54 इगाराशि के खिलाफ अब 1-1 का रिकॉर्ड कर लिया है।

मुख्य ड्रॉ के पहले राउंड में कश्यप का सामना वर्ल्ड नंबर-28 डेनमार्क के रासमस गेमसे से होगा, जिनके खिलाफ उनका 1-2 का रिकॉर्ड है।

महिला वर्ग में मुग्धा ने अपने क्वालीफिकेशन मैच में अमेरिका के लॉरेन लेम को 44 मिनट तक चले मुकाबले में 16-21, 21-14, 21-15 से शिकस्त दी।

मुख्य ड्रॉ के पहले राउंड में मुग्धा के सामने थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग की चुनौती होगी। दोनों खिलाड़ी पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493