बैडमिंटन : कश्यप सिंगापुर ओपन के अगले दौर में

सिंगापुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने बुधवार को यहां जारी सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली।

वर्ल्ड नंबर-42 कश्यप ने पुरुष एकल के अपने पहले दौर के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-28 डेनमार्क के रासमस गेमको को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 21-14 से शिकस्त दी। उन्होंने 46 मिनट में यह मैच जीता।

कश्यप ने इस जीत के साथ ही रासमस के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 3-1 का कर लिया है।

दूसरे दौर में कश्यप का सामना चौथी सीड चीन के चेन लोंग से होगा, जिनके खिलाफ उनका 2-7 का रिकॉर्ड है। लोंग ने अपने पहले दौर के मुकाबले में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसन को 59 मिनट में 21-14, 21-18 से मात दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493