बैडमिंटन : प्रणॉय सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे

सिंगापुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी एच.एस. प्रणॉय ने बुधवार को यहां जारी सिंगापुर ओपन के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

वर्ल्ड नंबर-21 प्रणॉय ने पुरुष एकल के अपने पहले दौर के मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-34 फ्रांस के ब्राइस लेवरडेज को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 11-21, 21-16, 21-18 से मात दी।

प्रणॉय ने इस जीत के साथ ही लेवरडेज के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-1 का कर लिया है।

दूसरे दौर में प्रणॉय का सामना दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी जापान केंटो मोमोटा से होगा जिनके खिलाफ उनका 0-3 का रिकॉर्ड है।

मोमोटा ने अपने पहले दौर के मैच में भारत के बी-साई प्रणीत को 19-21, 21-14, 22-20 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493