त्रिकोणीय श्रृंखला के साथ एकदिवसीय रैंकिंग की भी होगी जंग

सिडनी, 14 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड के साथ शुक्रवार से शुरू हो रही त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला विश्व कप की तैयारियों का जायजा लेने के साथ-साथ भारत और मेजबान आस्ट्रेलिया के लिए विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने की जंग भी होगी।

आईसीसी विश्व कप रैंकिंग में आस्ट्रेलिया इस समय शीर्ष पर जबकि भारत दूसरे स्थान पर मौजूद है।

त्रिकोणीय श्रृंखला का आगाज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच से होना है। अगले महीने की 14 तारीख से शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप का पहला मैच भी इन्ही दोनों टीमों के बीच मेलबर्न में खेला जाना है।

श्रीलंका को एकदिवसीय श्रृंखला में बीते वर्ष नवंबर में 5-0 से हरा चुकी मौजूदा विश्व चैम्पियन भारतीय टीम की कोशिश जीत के साथ आगामी विश्व कप में जाने की होगी।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी की टीम अगर अपना विश्व खिताब बचाने में कामयाब होती है तो ऐसा करने वाली वह विश्व की तीसरी टीम होगी। इससे पहले वेस्टइंडीज (1975, 1979) और आस्ट्रेलिया (1999, 2003 और 2007) ही ऐसा कारनामा कर सके हैं।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का आगाज भी शुक्रवार से होना है। आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष तीन पायदानों में दो बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के हैं। अब्राहम डिविलियर्स 887 अंकों के साथ शीर्ष पर जबकि हाशिम अमला 828 अंकों के साथ तीसरे पायादन पर हैं।

भारत के विराट कोहली 862 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। ऐसे में बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी रैंकिंग में बड़े उलटफेर कर सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493