बैडमिंटन : सिंधु ने सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

सिंगापुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। ओलम्पिक रजत पदक विजेता भारत की पी.वी सिंधु ने गुरुवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

चौथी सीड सिंधु ने 355,000 अमेरिकी डॉलर वाले इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में वर्ल्ड नंबर-22 डेनमार्क की मिया ब्लिफेल्डट को सीधे गेम में 21-13, 21-19 से पराजित किया।

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 40 मिनट तक चला।

वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर काबिज सिंधु का डेनमार्क के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ यह दूसरा मैच था और उन्होंन शुरुआत से ही दमदार खेल दिखाया।

पहले गेम में सिंधु ने एकतरफा जीत दर्ज की जबकि दूसरे गेम में उन्हें थोड़ी बहुत टक्कर मिली। हालांकि, ब्लिफेल्डट उन्हें प्रतियोगिता में आगे बढ़ने से नहीं रोक पाई।

इस साल की शुरुआत में स्पेन मास्टर्स का खिताब जीतने वाली ब्लिफेल्डट के खिलाफ दोनों ही मैचों में सिंधु जीत दर्ज करने में कामयाब रही हैं।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी का सामना चीन की काई यानयान से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493