नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मशहूर शेफ विकास खन्ना ने सेलिब्रिटी-फैन बातचीत प्लेटफॉर्म ‘फ्रैंकली डॉट मी’ पर अपना खाता खोल लिया है।
फ्रैंकली डॉट मी खाने-पीने के शौकीनों को अपनी बात कहने और कुछ भी पूछने का एक अवसर देकर उन्हें विकास खन्ना के करीब लाएगी।
एंड्रॉयड और एप्पल के स्मार्टफोन उपभोक्ता वेबसाइट या एप्लीकेशन के जरिये विकास से जुड़ सकते हैं। वेबसाइट उपयोगकर्ता या प्रशंसक प्लेटफॉर्म पर सवाल टाइप कर उनके जवाब मांग सकते हैं। बाद में विकास वीडियो सेल्फी के जरिए इन सवालों के जवाब देंगे।
फ्रैंकली डॉट मी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निकुंज जैन ने एक बयान में कहा, “मास्टरशेफ विकास खन्ना को ‘फ्रैंकली डॉट मी’ पर अपने साथ जोड़ना हमारे लिए खुशी की बात है। फ्रैंकली महज एक मोबाइल एप नहीं है, जहां आम लोग मशहूर हस्तियों से सवाल पूछते हैं और वे वीडियो सेल्फी के जरिए उनके जवाब देती हैं। इसका इरादा बातचीत का दायरा बढ़ाने का है, जिसमें लोग आजीवन भाग लें।”
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
dharmpath.com dharmpath