राजकुमार को ‘सेक्स कॉमेडी’ में दिलचस्पी नहीं

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता राजकुमार राव वैसे तो अलग तरह के किरदारों और भूमिकाओं के साथ प्रयोग करने में सहज हैं, लेकिन सेक्स कॉमेडी की बात करें तो इसे लेकर राजकुमार थोड़े असहज हैं।

राजकुमार ने ‘लव सेक्स और धोखा’, ‘रागिनी एमएमएस’, ‘शैतान’,’शाहिद’, ‘काई पो चे’, ‘क्वीन’, ‘सिटी लाइट्स’ और आने वाली फिल्म ‘डॉली की डोली’ जैसी फिल्मों में अलग अलग भूमिकाएं निभाई हैं।

राजकुमार से सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर उनकी राय पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं सेक्स कॉमेडी फिल्म में काम करने को लेकर सहज नहीं हूं, लेकिन यदि पटकथा मेरी संवेदनशीलता के अनुरूप हो, तो मैं फिल्म कर सकता हूं। मैं हमेशा अच्छी पटकथाओं की खोज में रहता हूं।”

राजकुमार की आने वाली फिल्म ‘डॉली की डोली’ एक महिला प्रधान फिल्म है और उनको इस फिल्म का हिस्सा होना कहीं से गलत नहीं लगता।

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि महिला प्रधान फिल्में करने में कोई बुराई है। मैंने ‘सिटीलाइट्स’ में भी काम किया था, उसकी पटकथा बढ़िया थी, मुझे लगता है कि हर किसी को यह करना चाहिए। ‘डॉली की डोली’ की पटकथा कमाल की है और फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग है।”

अभिषेक डोगरा निर्देशित डॉली की डोली के निर्माता अरबाज खान हैं। फिल्म 23 जनवरी को प्रदर्शित हो रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493