‘फ्यूरियस 7’ में मेरी भूमिका काबिल-ए-गौर : अली

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अंबे वैली सिटी में अपनी फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ का प्रचार करने के लिए कार रेस में भाग लेने आए अभिनेता अली फजल ने कहा कि उनकी आने वाली बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर फिल्म में उनकी भूमिका काबिल-ए-गौर है, और इससे उनके प्रशंसक निराश नहीं होंगे।

प्रसिद्ध फिल्म श्रृंखला फास्ट एंड फ्यूरियस की अगली फिल्म तीन अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमा घरों में रिलीज होगी। अली इस फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इसी के मद्दे नजर उन्होंने 11 जनवरी को एक कार रेस में भाग लिया।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘फ्यूरियस 7’ के निर्माता यूनिवर्सल स्टूडियोज ने भारत में फिल्म का प्रचार करने के लिए कार रेस का आयोजन कराया है। भारत में दर्शक मेरी भूमिका से निराश नहीं होंगे। अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए मुझे पर्याप्त समय दिया गया है।”

फिल्म ‘थ्री इडियट’ में बहुत छोटी भूमिका से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अली फजल अब अपनी सीमाओं का विस्तार कर रहे हैं और हॉलीवुड की भूमिकाओं की तलाश में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493