आईपीएल-12 : कोलकाता ने दिल्ली को दिया 179 रनों का लक्ष्य

कोलकाता, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के सामने 179 रनों का लक्ष्य रखा है।

कोलकाता ने शुभमन गिल (65) और आंद्र रसेल (45) की पारियों की मदद से 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

गिल ने 39 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए। रसेल ने 21 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली।

दिल्ली के लिए कागिसो रबाडा, क्रिस मौरिस, कीमो पॉल ने दो-दो विकेट लिए। ईशांत शर्मा को एक विकेट मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493