अक्षय, ट्विंकल ने काम पर फोकस बनाए रखने की सलाह दी : करण कपाड़िया

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। नवोदित कलाकार करण कपाड़िया का कहना है कि उनकी मौसेरी बहन ट्विंकल खन्ना और जीजा अक्षय कुमार ने फिल्म उद्योग में टिके रहने के लिए उनसे कड़ी मेहनत करने और काम पर फोकस बनाए रखने के लिए कहा है।

बेहजाद खंबाटा निर्देशित फिल्म ‘ब्लैंक’ से करण बॉलीवुड में आगाज कर रहे हैं।

यहां फिल्म की रैप-अप पार्टी में मीडिया से बातचीत के दौरान करण ने बहन और जीजा से मिली सलाह के बारे में बताया।

उन्होंने कहा, “अक्षय और ट्विंकल ने मुझसे मेरा सर्वश्रेष्ठ देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह मुश्किल होने वाला है और ‘तुम जो भी करो उसे लेकर तुम्हें आत्मविश्वास से भरपूर होना है।’ लेकिन उन्होंने जब फिल्म का रशेस देखा, तो उन्हें मुझ पर भरोसा हुआ और मुझे बस काम पर फोकस बनाए रखने के लिए कहा।”

मारधाड़ से भरपूर फिल्म की कहानी एक आत्मघाती हमलावर के इर्द-गिर्द घूमती है। करण ने इसे निभाया है। इसमें सनी देओल भी हैं।

फिल्म तीन मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493