पेले की हुई सफल सर्जरी

साउ पाउलो, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के महान फुटबाल खिलाड़ी और विश्व कप विजेता पेले ने यहां एक अस्पताल में किडनी स्टोन की सफल सर्जरी कराई।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, 78 वर्षीय पेले ने यहां स्थित अल्बर्ट आइंस्टाइन अस्पताल में अपनी सर्जरी कराई। वह पिछले कई वर्षो से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

पेले दो अप्रैल को ब्राजील वापस लौटे थे। वह यूरिनेरी इंफेक्शन के कारण पेरिस के एक अस्पताल में पांच दिनों तक अपना इलाज करा रहे थे।

उन्होंने फ्रांस की राष्ट्रीय टीम और क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) से खेलने वाले किलियन एम्बाप्पे के साथ एक समारोह में भी हिस्सा लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493