मोंजा (इटली), 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अपना पदार्पण रेस में हिस्सा ले रहे युवा रेसर कुश मैनी ने यहां फॉर्मूला रेनॉ यूरोकप चैम्पियनशिप में ओवरऑल तीसरा स्थान हासिल कर लिया।
फॉर्मूला रेनॉ यूरोकप में वे कारें हैं जो एफआईए के रीजनल एफ-3 वर्ग में आती है।
कुश ने चौथे ग्रिड में दूसरे रो से शुरुआत करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी लिओनाडरे लोरांदी को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह लोरांदी से आगे नहीं निकल पाए।
मैनी ने अपने और लोरांदी के बीच के अंतर को कम करने का प्रयास किया लेकिन वह लोरांदी को पछाड़ नहीं पाए और आखिरकार उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath