निजी समारोह में सादगी से शादी करना चाहते हैं ब्लूम, पेरी

लॉस एंजेलिस, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका केटी पेरी अपने मौजूदा प्रेमी व अभिनेता ओरलैंडो ब्लूम के साथ सादगी से छोटे व निजी समारोह में शादी करना चाहती हैं।

इससे पहले पेरी ने 2010 में भारत में रसेल ब्रांड संग धूमधाम से शादी रचाई थी, बाद में दोनों ने तलाक ले लिया।

केटी पेरी और ओरलैंडो ब्लूम शादी को लेकर रोमांचित हैं।

ब्लूम के एक सूत्र ने पीपल मैगजीन को बताया, “दोनों बेहद खुश जोड़े हैं। दोनों बस सगाई करने के बाद शादी की योजना को लेकर बहुत रोमांचित हैं।”

सूत्र ने कहा, “दोनों शादी से जुड़ी जानकारी को निजी बनाए रखना चाहते हैं, मालूम पड़ता है दोनों छोटे व निजी समारोह में शादी रचाना चाहते हैं।”

फिाहाल केटी पेरी (34) और ओरलैंडो ब्लूम (42) ने इस साल वैलेंटाइन डे पर सगाई की थी और इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी का ऐलान किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493