ब्लैक पैंटसूट में खूबसूरत स्कार्लेट जोहानसन ने सबका ध्यान आकर्षित किया

लंदन, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। रेट कार्पेट इवेंट्स नए फैशन ट्रेंड सेट करते जा रहे हैं। अब ताजा मामला अमेरिकी अभिनेत्री स्कार्लेट जोहानसन के रेड कार्पेट पर चहलकदमी करने से जुड़ा है। हाल ही में फिल्म ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ के गाला ईवनिंग में ब्लैक पैंटसूट में नजर आईं स्कार्लेट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वह बेहद आकर्षक और खूबसूरत नजर आ रही थीं।

अभिनेत्री ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ ब्रिटिश फैन इवेंट में इस सप्ताह की शुरुआत में शामिल हुईं। जहां उन्होंने

टॉम फोर्ड का बिजनेस चिक सूट और बस्टियर पहन रखा था।

यह वन स्लीव्ड ब्लेजर और कटआउट बस्टियर का आधा-आधा संयोजन था।

अपने लुक को पूरा करन के लिए जॉनसन ने ब्लैक ट्राउजर और हील्स पहना था।

बाद में उनके साथ सह-कलाकार पॉल रड और क्रिस हेम्सवर्थ भी इवेंट में शामिल हुए।

सुपरहीरो फिल्म ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ भारत में 26 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493