दुबई, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। शाहरुख खान दुबई पयर्टन के लिए एक प्रचार अभियान में भाग ले रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो जारी हुआ जिसमें वह शहर में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड के बादशाह 53 वर्षीय शाहरुख दुबई पयर्टन के ‘बीमाइगेस्ट’ अभियान के तहत बन रही कई सारी वीडियो में दिख रहे हैं।
दो मिनट के विडियो में शाहरुख दुबई में दौड़ते नजर आ रहे हैं। अभियान के निर्माता ने कहा कि उन्होंने “एक फिल्म को आधार बनाया और उन्हें छह शॉर्ट मूवी में बांट दिया..छह छोटे-छोटे वीडियो बनाए।”
निर्माता ने कहा कि उन्हें शाहरुख के साथ काम करने में बहुत मजा आया। शाहरुख ने उनकी टीम के विचारों का स्वागत किया और शूटिंग के दौरान बहुत एक्टिव रहे।
वीडियो में शाहरुख शहर के बेहतरीन जगहों पर नजर आ रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath