इलियट के दूसरे एकदिवसीय में खेलने पर संदेह

हैमिल्टन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ग्रांट इलियट के श्रीलंका के साथ गुरुवार को होने वाले दूसरे एकदिवसीय मैच में खेलने पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

खबरों के अनुसार इलियट परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने के कारण बुधवार को शेडोन पार्क में आयोजित अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं ले सके।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के एक प्रवक्ता के अनुसार इलियट मैच में हिस्सा लेंगे या नहीं, इस बारे में गुरुवार सुबह तक ही स्थिति साफ हो सकेगी।

इलियट अगर नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह हरफनमौला खिलाड़ी नेथन मैक्लम या डेनियल विटोरी को शामिल किया जा सकता है। वहीं, अगर इलियट खेलते हैं वह पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।

न्यूजीलैंड सात मैचों की श्रृंखला में फिलहाल 1-0 से आगे चल रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493