बिग बी, ऋषि ने करण कपाड़िया को ‘ब्लैंक’ के लिए दी शुभकामनाएं

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के भांजे करण कपाड़िया को उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘ब्लैंक’ के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने डिंपल के साथ ‘बंटवारा’, ‘अजूबा’, ‘मृत्युदाता’ जैसी कई फिल्में की है।

उन्होंने ट्वीट किया, “‘ब्लैंक’ को शुभकामनाएं। डिंपल जी के बेटे – उनकी बहन के बेटे को शुभकामनाएं।”

वहीं, ऋषि जिन्होंने डिंपल के साथ ‘बॉबी’ जैसी हिट फिल्म दी थी, उन्होंने भी करण को आर्शीवाद दिया। उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘ब्लैंक’ को सफलता के लिए शुभकामनाएं, करण कपाड़िया को विशेष आर्शीवाद। फोड़ डालो लड़के!”

यह फिल्म एक आत्मघाती हमलावर की जिंदगी के ईर्द-गिर्द घूमती है। करण के अलावा फिल्म में सनी देओल भी हैं।

यह फिल्म 3 मई को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493