धर्मा प्रोडक्शन्स एक सुरक्षा कवच की तरह : आदित्य सील

मुंबई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से पर्दे पर जल्द नजर आने वाले अभिनेता आदित्य सील का मानना है कि धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ काम करने में कलाकारों को सुरक्षा का अहसास होता है।

सोमवार को ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के प्रोमोशन के दौरान आदित्य मीडिया से रूबरू हुए।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के निर्माता करण जौहर ने आदित्य का एक पोस्टर जारी किया, जो फिल्म में मानव का किरदार निभाएंगे। आदित्य फिल्म में नकारात्मक भूमिका में हैं।

उनसे पूछने पर कि क्या उन्हें फिल्म की शूटिंग के दौरान किसी तरह की घबराहट हुई थी, उन्होंने कहा, “सच बताऊं तो मुझे याद नहीं कि मुझे जरा भी घबराहट हुई हो। फिल्म के मिलने पर मैं काफी उत्साहित और खुश था और इस खुशी को मैं घबराहट की वजह से खत्म नहीं करना चाहता था। जब आप धर्मा (धर्मा प्रोडक्शन्स) का नाम सुनते हैं तो आपको सुरक्षित कवच मिलने का अहसास होता है।”

फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493