रिचर्ड मैडन ने जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने की अटकलों का खंडन किया

लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी शो ‘बॉडीगार्ड’ के अभिनेता रिचर्ड मैडन ने उन अफवाहों का खंडन किया है कि वह जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने जा रहे हैं।

उन्होंने इन कयासों को खारिज करते हुए कहा, “यह बस अफवाह है।”

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, एल मैगजीन को दिए एक साक्षात्कार में 32 वर्षीय अभिनेता ने आगामी फिल्म ‘रॉकेटमैन ‘ की बात की और दावा किया कि कैसे ‘बॉडीगार्ड’ में सर्जेट डेविड बड का किरदार निभाने के बाद उनके बॉन्ड का किरदार करने की अटकलें लगाई जाने लगी।

उन्होंने कहा, “यह महज अफवाह है। मार्च तक कोई अन्य ब्रिटिश शो किसी अन्य युवा अभिनेता के साथ होगा और फिर दो महीनों के लिए उसके अगले जेम्स बॉन्ड होने की बातें की जाने लगेंगी।”

‘बॉडीगार्ड’ के लिए रिचर्ड मैडन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493