सकारात्मक आर्थिक आंकड़ों के बीच अमेरिकी डॉलर मजबूत

न्यूयॉर्क, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल एस्टेट के सकारात्मक आंकड़ों के बीच अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूती दर्ज की गई।

न्यूयॉर्क, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। रियल एस्टेट के सकारात्मक आंकड़ों के बीच अमेरिकी डॉलर में अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मजबूती दर्ज की गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, न्यूयॉर्क ट्रेडिंग में मंगलवार को यूरो बीते कारोबार के 1.1304 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.1287 डॉलर रहा।

ब्रिटिश पाउंड बीते कारोबार में 1.3097 डॉलर के मुकाबले घटकर 1.3052 डॉलर रहा।

आस्ट्रेलियाई डॉलर 0.7174 डॉलर के मुकाबले घटकर 0.7173 डॉलर रहा।

यूरो, पाउंड, येन समेत छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचकांक डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 0.10 प्रतिशत बढ़कर 97.0427 पर रहा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493