तनाव के बीच अमेरिका-तुर्की ने रक्षा, सुरक्षा पर चर्चा की

वॉशिंगटन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी कार्यवाहक रक्षा मंत्री पैट्रिक शैनाहन ने तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकार से मुलाकात की और रक्षा, सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से संबंधित द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की।

पेंटागन ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तुर्की द्वारा रूसी एस-400 वायु रक्षा प्रणाली की खरीद को लेकर दोनों देशों के बीच बने तनावपूर्ण माहौल के बीच जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों प्रमुख नाटो सहयोगियों के रूप में मिले और “अपनी चर्चा को हितों पर ही केंद्रित रखा।”

हालांकि, इसमें मंगलवार की बैठक को लेकर आगे कोई जानकारी नहीं दी गई।

तीन अप्रैल को अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने सौदे पर अंकारा के दृढ़ रुख के बावजूद रूस से एस -400 वायु रक्षा प्रणाली खरीदने के खिलाफ तुर्की को चेतावनी दी थी।

मार्च में एक कांग्रेस में अमेरिकी यूरोपीय कमान के प्रमुख जनरल कर्टिस स्कापारोट्टी ने सुझाव दिया था कि अगर तुर्की एस -400 वायु रक्षा प्रणाली को खरीदता है तो अमेरिका को तुर्की को एफ-35 लड़ाकू विमानों की बिक्री में कटौती करनी चाहिए।

रूस ने तुर्की के दृढ़ रुख की तारीफ की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493