संजय मनोहर मैकाफी के भारतीय कारोबार प्रमुख नियुक्त

मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। साइबर सुरक्षा कंपनी मैकाफी ने संजय मनोहर को अपने भारतीय परिचालन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि मनोहर उत्पाद राजस्व बढ़ाने और क्लाउड आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए टीम का निर्माण और अगुवाई करेंगे। वे मैकाफी, एपीएसी के उपाध्यक्ष क्रेग नीलसन को रिपोर्ट करेंगे।

नीलसन ने कहा, “उद्योग और क्षेत्र के बारे में उनका व्यापक ज्ञान हमारे ग्राहकों को उनकी सुरक्षा अवसंचरना के अनुकूलन, जोखिम को कम करने तथा परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम समाधान मुहैया कराने में मदद करेगा।”

मनोहर को उद्योग का 25 सालों से अधिक का अनुभव है और समूचे एपीएसी क्षेत्र में उन्होंने विभिन्न नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। मैकाफी से पहले वह अकमाई टेक्नॉलजीज में काम कर रहे थे।

मनोहर ने कहा, “उद्यमों और लोगों दोनों को मजबूत साइबर सुरक्षा की जरूरत है, क्योंकि खतरे तेजी से बढ़ रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493