रोलां गैरों जूनियर वाइल्ड कार्ड टूर्नामेंट के लिए सूची घोषित

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने 29 अप्रैल से एक मई तक डीएलटीए परिसर में होने वाली रोलां गैरों जूनियर वाइल्ड कार्ड टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की सूची की बुधवार को घोषणा कर दी।

टूर्नामेंट के लिए आठ लड़कों और आठ लड़कियों के नामों की सूची जारी की गई। लगातार पांचवें साल इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।

चार बार की रौलां गैरों विजेता बेल्जियम की जस्टिन हेनिन भी टूर्नामेंट में मौजूद रहेंगी, जो प्रतिभागियों का हौसला अफजाई करेंगी।

इस दौरान खिलाड़ियों के पास सात बार की ग्रैंड स्लेम चैम्पियन और ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता हेनिन के साथ बातचीत करने का भी मौका होगा।

टूर्नामेंट के विजेता पेरिस में होने वाली मुख्य प्रतियोगिता में जगह बनाएंगे, जिसमें चीन और ब्राजील के विजेता भी हिस्सा लेंगे।

लड़कों और लड़कियों के वर्ग में पेरिस में होने वाले वाइल्ड कार्ड टूर्नामेंट के विजेता रोलां गैरों जूनियर चैम्पियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड हासिल करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493