टोटेनहम के खिलाड़ी हीरो हैं : पोचेटिनो

मैनचेस्टर, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मौजूदा इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैम्पियन मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ यूरोपीय चैम्पियंस लीग क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद टॉटेनहम हॉटस्पर के कोच मॉरिसियो पोचेटिनो ने अपने खिलाड़ियों को हीरो बताया।

टॉटेहनहम हॉटस्पर को बुधवार रात यहां क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में सिटी के खिलाफ 4-3 से हार झेलनी पड़ी, लेकिन अपने घरेलू मैदान पर खेले गए पहले लेग में उसने ने 1-0 से जीत दर्ज की थी जिसके कारण मुकाबला 4-4 से ड्रॉ रहा। मेहमान टीम ने अवे गोल के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बीबीसी ने पोचेटिनो के हवाले से बताया, “मैं बहुत खुश हूं, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। सेमीफाइनल में होना एक सपने के जैसा है, अब हम यहां हैं। मेरे खिलाड़ी हीरो हैं।”

पोचेटिनो ने कहा, “चैम्पियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में होना और मैनचेस्टर सिटी को मात देना अविश्वश्नीय है क्योंकि दोनों लेग में मुकाबला कड़ा और बराबरी का था। तीन गोल करना आसान नहीं था। एक ऐसा मैच जो फाइनल की तरह हो, उसमें मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ तीन गोल करना मुश्किल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493