रणजी ट्रॉफी : मोहंती (76/5) के आगे 353 पर सिमटी दिल्ली

दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को ओडिशा के बसंत मोहंती (76/5) की शानदार गेंदबाजी के आगे दिल्ली पहले दिन के अपने स्कोर में 105 रन ही जोड़ सका और उसकी पहली पारी 353 पर समाप्त हुई।

मोहंती ने बुधवार को पांच विकेट पर 248 रन के अपने मंगलवार के स्कोर से आगे खेलने उतरी दिल्ली के आखिरी पांच विकेटों में चार हासिल किए। इसके बाद ओडिशा ने दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 25 रन बना लिए हैं।

इससे पहले पांच विकेट के नुकसान पर 248 रनों से आगे खेलने उतरे दिल्ली के आखिरी पांच बल्लेबाज 27.2 ओवरों में 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

मिथुन मन्हास 84 रन बनाकर आठवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटे। इसके बाद नवदीप सैनी (42 नाबाद) और वरुण सूद (27) ने नौवें विकेट के लिए 67 महत्वपूर्ण रन जोड़ टीम को 350 रनों के पार पहुंचाया।

पहले दिन उन्मुक्त चंद ने 117 रनों की शतकीय पारी खेलते हुए टीम को ठोस शुरुआत दिलाई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493