‘टाइमक्राफ्टर्स’ में नजर आएंगी डेनिस रिचर्ड्स

लॉस एंजेल्स, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री डेनिस रिचर्ड्स एक साइंस-फिक्शन फिल्म में नजर आनेवाली है, जिसका नाम ‘टाइमक्राफ्टर्स’ है।

‘टाइमक्राफ्टर्स : द ट्रेजर ऑफ पाइरेट्स कोव’ एक योजनाबद्ध फ्रेंचाइज के रूप में पहली फिल्म है, जो समय की यात्रा करनेवाले जहाजी पर आधारित है, जो पाइरेट्स कोव नाम के एक शहर में एक बच्चे से खजाना का नक्शा प्राप्त करने की कोशिश करने के बारे में है।

मुसाफिर, जो मूल रूप से नक्शे को खो चुका होता है। वह नई प्रौद्योगिकी और नए तरीके से 300 साल पहले की दुनिया में सफर करता है।

वेराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रिचर्ड्स इस फिल्म में एकल मां का किरदार निभाएंगी, जिसका नाम विक्टोरिया डेर है, जो अपने पति को खोने के बाद संघर्ष कर रही होती है और कई साथियों में से सबसे बेहतर साथी के चयन की प्रक्रिया में होती है, जो उसके बच्चे को पालने में अच्छी तरह से मदद कर सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493