बायर्न के खेल निदेशक पर लगा जुर्माना

बर्लिन, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल महासंघ ने रेफरी के खिलाफ गलत व्यवहार करने को लेकर जर्मन लीग फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के खेल निदेशक हासन सालिहामिदजिक पर 8000 यूरो का जुर्माना लगाया है।

हासन पर गुरुवार को यह जुर्माना लगाया गया। जर्मन कप क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान हासन ने रेफरी गुइदो विंकमैन के खिलाफ गलत व्यवहार किया था। बायर्न ने सेकेंड टीयर टीम हेडेनहेम के खिलाफ यह मैच 5-4 से जीता।

हासन ने अपने व्यवहार के लिए बाद में माफी मांग ली और साफ किया कि वह जर्मन फुटबाल महासंघ के इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493