लुधियाना, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। हरजिंदर सिंह के गोल की मदद से पंजाब ने शुक्रवार को गोवा को 2-1 से हराकर 15वीं संतोष ट्रॉफी फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है।
गुरुनानक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिली इस जीत के साथ पंजाब ने 1983-84 संतोष ट्रॉफी फाइनल में गोवा के हाथों मिली 0-1 की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
पंजाब के लिए हरजिंदर सिंह ने विजयी गोल किया। उसे 12वें मिनट में बढ़त मिली थी। यह गोल जसप्रीत ने किया। गोवा ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल किया लेकिन मोहम्मद आसिफ के फ्रीकिक पर हरजिंदर ने गोल करेत हुए पंजाब को आगे कर दिया।
पंजाब ने अंत तक यह अंतर बरकरार रखा और फाइनल में पहुंचने में सफल रहा।
dharmpath.com dharmpath