धोनी को मेरा हेलीकॉप्टर शॉट पसंद आया : पांड्या

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व कप के लिए चुने जा चुके मुम्बई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कहना है कि हेलीकॉप्टर शॉट के जनक महेंद्र सिंह धोनी को उनका हेलीकॉप्टर शॉट काफी पसंद आया है।

हार्दिक इन दिनों शानदार फार्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। गुरुवार को 25 साल के हार्दिक ने 15 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। इस पारी में हार्दिक ने तीन छक्के लगाए और इनमें से एक छक्का हेलीकॉप्टर शॉट पर लगाया गया। इससे पहले हार्दिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी यह शॉट खेला था। यह धोनी का सिंग्नेचर शॉट है।

इस मैच में मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया। मैच के बाद हार्दिक ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं हेलीकॉप्टर शॉट लगा पाऊंगा। मैं नेट्स पर इसका अभ्यास करता था। मैच के बाद मैं धोनी के कमरे में गया और उनसे पूछा कि क्या उन्हें मेरा हेलीकॉप्टर शॉट पसंद आया तो उन्होंने कहा कि वह अच्छा था।”

हार्दिक को विश्व कप के लिए चुन लिया गया है। विश्व कप का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड में होना है। हार्दिक पहली बार विश्व कप में खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493