निक जोनस ने ‘जुमांजी’ के सीक्वल की शूटिंग पूरी की

लॉस एंजेलिस, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता व गायक निक जोनस ने फिल्म ‘जुमांजी : वेलकम टू द जंगल’ के सीक्वल की शूटिंग पूरी कर ली है।

निक ने ट्वीट किया, “शूटिंग पूरी हुई। एक और शानदार ‘जुमांजी’ एडवेंचर। आप सबके द्वारा इस साल के अंत में फिल्म देखे जाने का इंतजार नहीं कर सकता।”

फिल्म के पिछले भाग में जोनस के साथ अभिनेताओं ड्वेन जॉनसन, जैक ब्लैक, केविन हार्ट और अभिनेत्री कैरेन गिलान ने काम किया था।

‘जुमांजी : वेलकम टू द जंगल’ 1995 में आई रॉबिन विलियम्स अभिनीत ‘जुमांजी’ का सीक्वल है।

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अभिनय के साथ-साथ गायन करियर पर भी ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में अपने भाइयों के साथ ‘सकर’ और ‘कूल’ गाने लॉन्च किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493