दिल्ली में राजेश तैलंग की कार चोरी

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। शो ‘दिल्ली क्राइम’ के अभिनेता राजेश तैलंग ने अपनी पांच महीने पुरानी कार चोरी होने पर शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

कार उनके घर के पास खड़ी थी, जो चोरी हो गई।

राजेश ने ट्वीट किया, “मेरी नई कार (महज पांच महीने पुरानी) सुबह में चोरी हो गई। यह मयूर विहार-2 में मेरे घर के पास खड़ी थी, दिल्ली पुलिस कृपया मदद करें। शिकायत दर्ज करा दी है।”

घटना के बारे में ‘सेलेक्शन डे’ के अभिनेता ने आईएएनएस को बताया, “पिछली रात मैंने अपने घर के पास कार खड़ी की थी। सुबह में मेरी कार की सफाई करने वाले ने मुझे फोन किया और कार के बारे में पूछा। मैंने उसे बताया कि कार कहां खड़ी की है। उसे वहां कार नहीं मिली।”

वह देखने गए और जब उन्हें कार अपनी जगह पर नहीं मिली तो उन्होंने शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

राजेश ने कहा, “मुझे बताया गया कि इलाके से दो कारें चोरी हुई हैं और दोनों बलेनो थीं। पुलिस ने कहा कि वे ढूंढ़ने की पूरी कोशिश करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493