लॉस एंजेलिस, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता जोएल एजर्टान ने बैरी जेंकिंस की सीरीज ‘द अंडरग्राउंड रेलरोड’ में एक किरदार अदा करते नजर आएंगे।
वैरायटी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, एजर्टान इस सीरीज में गुलामों को पकड़ने वाले की भूमिका में दिखेंगे। वह पहले से घोषित कलाकार थूसो म्बेडू, चेस डब्ल्यू. डिलोन और आरोन पियरे के साथ नजर आएंगे।
एजर्टान को फिल्म में उनके काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने हाल में ‘बॉय इरेज्ड’ में अभिनय करने के साथ निर्देशन और फिल्म का लेखन भी किया था। फिल्म का प्रीमियर 2018 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था।
कल्सन व्हाइटहेड की किताब ‘द अंडरग्राउंड रेलरोड’ पर आधारित सीरीज युवा कोरा की कहानी पर आधारित है, जो आजादी के लिए आवाज उठाती है।
dharmpath.com dharmpath