मेक्सिको में पार्टी में 13 लोगों की मौत

मेक्सिको, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। मेक्सिको के वेराक्रूज राज्य में एक पारिवारिक पार्टी में एक बच्चे सहित 13 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने कहा कि घटना को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अंजाम दिया।

सीएनएन की रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार रात को हुई इस घटना में चार और अन्य लोग घायल हो गए।

वेराक्रूज राज्य के सार्वजनिक सुरक्षा के सचिव गुतिरेज माल्डोनाडो ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि केंद्र और राज्य सरकार के बलों को इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की खोज के लिए तैनात किया गया है।

अभी तक घटना के पीछे वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493