अपने पहले आईपीएल का पूरा आनंद ले रहा हूं : बेयरस्टो

हैदराबाद, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 80 रन की नाबाद पारी खेलने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने कहा है कि वह अपने पहले आईपीएल लीग का पूरा आनंद ले रहे हैं।

हैदराबाद ने ओपनर डेविड वार्नर (67) और बेयरस्टो के तूफानी अर्धशतकों की मदद से यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी।

बेयरस्टो ने मैच के बाद कहा, “गेंदबाजों ने उन्हें (कोलकाता के बल्लेबाजों को) शुरू से ही रोके रखा। पारी की शुरुआत करने के बाद हम 200 रन का भी पीछा कर सकते थे।”

कोलकाता से मिले 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को वार्नर और बेयरस्टो ने पहले विकेट के लिए 12.2 ओवर में 131 रन की साझेदारी कर जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

अपना पहला आईपीएल खेल रहे बेयरस्टो ने कहा, “वह (वार्नर) एक महान बल्लेबाज हैं और वह विकेटों के बीच काफी अच्छी दौड़ लगाते हैं, जिससे हमें भी मदद मिलती है। मैं अपने पहले पहले आईपीएल का पूरा आनंद ले रहा हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493