पॉप स्टार बनना चाहती हैं एल फैनिंग

लॉस एंजेलिस, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री एल फैनिंग की ख्वाहिश पॉप स्टार बनने की है।

फिल्म ‘टीन स्पिरिट’ की अभिनेत्री ने वेबसाइट कॉन्सक्वेंस ऑफ साउंड को बताया, “यह विचार निश्चित रूप से मेरे दिमाग में आया है। यह सवाल से परे नहीं है और मुझे लगता है कि शायद मैं उस अनुभव से गुजरी हूं जिससे पॉप स्टार प्रदर्शन के दौरान गुजरते हैं क्योंकि ऐसे दिन भी रहे हैं.. जैसै कि मुझे गीत 30 बार गाने पड़े हैं।”

फैनिंग ने कहा कि पॉप स्टार्स को टूर पर जाना होता है, यह सबबहुत कुछ होगा लेकिन मैं नहीं जानती शायद एक एल्बम या गानों में से कुछ होना कूल होगा। उन्होंने कहा कि सबको हैरान करने के लिए कंट्री गीत भी हो सकता है।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, फैनिंग ने कहा कि वह कम उम्र से ही संगीत की दीवानी हैं।

उन्होंने बताया कि नौ साल की उम्र में वह ग्वेन स्टेफनी के कॉन्सर्ट गई थीं और बेहद उत्साहित थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493