विश्वजीत, उनकी पत्नी मिस मल्टीवर्स आस्ट्रेलिया की तैयारी में जुटे

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता विश्वजीत प्रधान और उनकी पत्नी सोनालिका प्रधान आस्ट्रेलिया के एक फैशन कार्यक्रम- मीलेर फैशन की तैयारी में जुट गए हैं।

विश्वजीत ने अपने बयान में कहा, “हम आस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी शॉ मीलेर फैशन को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह भारतीय फैशन डिजाइनर्स को मौका देने का एक जरिया है, खास कर उनके लिए जो मंच की तलाश में हैं।

‘मर्यादा : लेकिन कब तक?’ और ‘एक बूंद इश्क’ के जाने माने इस अभिनेता ने कहा, “हम इसलिए भी ज्यादा खुश हैं कि यह एक मौका है, आस्ट्रेलिया में भारतीय परिधानों को फैलाने का।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493